nagwainbannerhi.png

सोसायटी फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक रिसर्च और नॉलेज कॉमन्स पहली नगवैन मार्क्सवाद पाठशाला का आयोजन कर रहे हैं।

तारीख:
20 सितंबर - 4 अक्टूबर , 2019
स्थान:
सोसाइटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट, नगवैन, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
आवेदन की अंतिम तिथि:
15 अगस्त 2019
प्रतिभागियों के चयन की सूचना:
20 अगस्त 2019

पाठ्यक्रम

निम्नलिखित विषयों को 2 सप्ताह के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

  • ऐतिहासिक भौतिकवाद
  • अर्थव्यवस्था और राजनीति
  • समकालीन पूंजीवाद और साम्राज्यवाद
  • भारत में पूंजीवाद
  • जाति, धर्म और लिंग
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज
  • संस्कृति और आधिपत्य

शिक्षण पद्धति

पाठशाला में कक्षा में अध्यापन के अलावा सामूहिक गतिविधियाँ, फ़ील्ड विज़िट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रयोग किया जाएगा। प्रतिभागियों को अलग-अलग गुटों में बाँटा जाएगा। हर गुट को पाठशाला की रोज़मर्रा के कामों में भागीदारी करनी होगी।

कामकाज में भागीदारी

पाठशाला का आयोजन सामूहिक शिक्षा के साथ साथ सामूहिक काम पर भी जोर देता है। सभी प्रतिभागियों के लिये पाठशाला के इंतज़ाम और रोज़मर्रा के कामों में भाग लेना अनिवार्य है। हर प्रतिभागी को अपने गुट के साथ मिल कर हर रोज़ के काम जैसे साफ़-सफ़ाई, रसोई का काम, कपड़े धोना इत्यादि करने होंगे। कक्षा में हिस्सेदारी के साथ-साथ ये सामूहिक काम करना भी इस कोर्स का अहम हिस्सा है।

कृपया पाठशाला की आचार संहिता को ध्यान से पढ़ें।

कौन आवेदन कर सकते हैं?

इस पाठशाला में राजनीतिक कार्यकर्ता, सामुदायिक संगठनों, सामाजिक आंदोलनों और ट्रेड यूनियनों के साथ काम करने वाले, शोधकर्ता और छात्र भाग ले सकते हैं।

सिर्फ़ वही लोग आवेदन करें जो स्कूल की पूरी अवधि के लिए रुक सकते हैं। आवेदन करने वालों को अंग्रेज़ी और/या हिन्दी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। पाठशाला में अंग्रेज़ी से हिन्दी और हिन्दी से अंग्रेज़ी में अनुवाद की सुविधा उपलब्ध होगी।

निवास और यात्रा की जानकारी

शिक्षण सुविधा, शिक्षण सामग्री, खाना और रहने (साझा, डोरमिटरी, पुरुषों और महिलाओं के लिये अलग) की सुविधाओं का खर्च स्कूल प्रबंधन वहन करेगा। प्रतिभागियों (या उनके संगठनों) को नगवैन तक और वापसी के सफ़र का ख़र्च ख़ुद उठाना होगा।

सोसाइटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेव्लपमेंट, नगवैन का कैम्पस दिल्ली से क़रीब 500 कि.मी. और चंडीगढ़ से 250 कि.मी. दूर है। कुल्लू या मनाली जाने वाली बसों से नगवैन पहुँचने में दिल्ली से 11 घंटे और चंडीगढ़ से 7 घंटे का समय लगता है। भुंतर एयरपोर्ट (कुल्लू ज़िला) 6 कि.मी. दूर है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन या ऑफ़-लाइन दोनों तरीक़ों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिये यहाँ क्लिक करें। ऑफ़-लाइन आवेदन पत्र यहाँ से डाउनलोड किए जा सकते हैं और ईमेल द्वारा marxismcourse@gmail.com पते पर या व्हाट्सएप द्वारा +91-9555434486 पर भेजे जा सकते हैं। सभी आवेदन पत्र 15 अगस्त 2019 रात 12 बजे तक जमा करने होंगे।

संपर्क

ई-मेल:
marxismcourse@gmail.com
फ़ोन नंबर:
+91-9555434486

अन्य साथियों – जो मज़दूरों के मुद्दों, मार्क्सवाद, वामपंथ और बदलाव की राजनीति, सामाजिक आंदोलनों में/पर काम करते हैं – के साथ साझा करें।